{"_id":"682a0f3cf60be3976109b874","slug":"sawai-madhopur-news-union-minister-gajendra-singh-shekhawat-saw-tiger-in-car-lights-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गाड़ी की लाइट में देखा टाईगर, नियमों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गाड़ी की लाइट में देखा टाईगर, नियमों पर उठे सवाल
Sun, 18 May 2025 10:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 May 2025 10:18 PM IST
सार
राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह वीडियो मंत्री ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इसे वाइल्डलाइफ नियमों का उल्लंघन मानते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या नियम सभी के लिए समान नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में रसूख के आगे सारे नियम कायदे बौने साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रणथंभौर में सामने आया है, जिसे केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाहन की हेडलाइट की रोशनी में टाईगर देखते का जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल एक दिन पूर्व रणथंभौर दौरे पर आये केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वाहन की लाइट की रोशनी में टाईगर निहार रहे हैं। एक बड़े जिम्मेदार पद पर बैठे केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट को लेकर अब वन्यजीव प्रेमियों सहित कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या रणथंभौर में केंद्रीय मंत्री द्वारा वाहन की रोशनी में टाईगर निहारना वाइल्डलाइफ नियमों की अह्वेलना नहीं है। अगर ऐसा करते कोई आम आदमी पाया जाता तो पार्क नियमों की अह्वेलना बताकर जिम्मेदार रणथंभौर के अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन केंद्रीय मंत्री के मामले में सब अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुकानों में भीषण आग से इलेक्ट्रिक उपकरण और रेडीमेड कपड़े जलकर राख, हुआ लाखों का नुकसान
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का यह वीडियो शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एक जिप्सी में सवार हैं और रास्ते पर आए टाईगर के जोड़े को निहार रहे हैं। जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री के इस वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि गत दिनों वन क्षेत्र में पानी पी रहे बाघ के साथ रील बना रहे एक युवक और रात्रि में बाघ को पास से जिप्सी की लाइट में देख रहे मंत्री में क्या फर्क है। दोनों ने ही पर्यटन नियमों की अवहेलना की है। ऐसे में वन विभाग पर्यटन नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर क्यों कार्रवाई को लेकर चुप्पी साधे बैठा है।
क्या है नेशनल टाईगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की गाइडलाइन
- रात में टाईगर रिजर्व में नाइट सफारी प्रतिबंधित होती है
- किसी भी वन्यजीव पर लाइट का फोकस नहीं मार सकते