{"_id":"682089abdf6868c0cc02fe44","slug":"sawai-madhopur-news-range-officer-dies-due-to-tiger-attack-in-ranthambore-tiger-reserve-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranthambore Tiger Reserve: रेंज ऑफिसर को ही खींच ले गया बाघ, वन कर्मियों ने पीछा किया लेकिन नहीं बचा पाए जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranthambore Tiger Reserve: रेंज ऑफिसर को ही खींच ले गया बाघ, वन कर्मियों ने पीछा किया लेकिन नहीं बचा पाए जान
Sun, 11 May 2025 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 May 2025 05:08 PM IST
सार
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार को बड़ी ही दुखद घटना सामने आई। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक रेंज ऑफिसर पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ऑफिसर को जंगल में खींच ले गया। वन कर्मियों ने बाघ का पीछा भी किया लेकिन तब तक देर हो गई। बाघ के हमले में रेंज ऑफिसर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑफिसर देवेंद्र चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर से बहुत बड़ी खबर आ रही है। रविवार दोपहर यहां रणथम्भौर के जंगल में रेंज ऑफिसर देवेंद्र चौधरी की टाइगर के हमले में मौत हो गई। टाइगर देवेंद्र को मुंह में दबाकर जंगल में ले गया। देवेंद्र की बॉडी रिकवर कर ली गई है।
रणथंभौर टाइगर सेंचुरी में एक महीने में दूसरी बड़ी घटना हो गई है। रविवार को यहां रेंज ऑफिसर देवेंद्र चौधरी को टाइगर ने हमला कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक टाइगर ने जोगी महल गेट के पास देवेंद्र पर हमला कर दिया। उन्हें मुंह में दबाकर टाइगर जंगल की तरफ ले गया। काफी देर तक टाइगर उनकी बॉडी पर बैठा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाइगर करीब 20 मिनट तक देवेंद्र के शरीर के पास ही बैठा रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पोहड़ा गांव में हैंड ग्रेनेड व जंग लगे कारतूस मिले, अब भारतीय सेना इसकी जांच करेगी
हालांकि टाइगर ने उन्हें खाया नहीं। वन कर्मियों ने देवेंद्र की बॉडी को रिकवर कर लिया है। इसके बाद तुरंत ही देवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब तक टाइगर की पहचान नहीं हो सकती है कि किसने देवेंद्र पर हमला किया। देवेंद्र की एक महीने पहले ही यहां पोस्टिंग हुई थी।
बीते एक महीने में रणथम्भौर में यह टाइगर के हमले की दूसरी घटना है। करीब एक महीने पहले 16 अप्रैल को यहां रणथंभौर में एक सात वर्षीय बालक की टाइगर के हमले में मौत हो गई थी। बूंदी के लाखिरी गांव का यह बालक अपने परिवार के साथ रणथम्भौर गणेश मंदिर दर्शन के लिए आया था। लेकिन यहां सिंह द्वार के पास टाइगर बच्चे को उठाकर ले गया। इस घटना में भी टाइगर काफी देर तक बच्चे की बॉडी के पास ही रहा था लेकिन उसने बच्चे को खाया नहीं था।