फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Hand grenades and cartridges were found in Pohra, now the Indian Army will investigate it

Jaisalmer News: पोहड़ा गांव में हैंड ग्रेनेड व जंग लगे कारतूस मिले, अब भारतीय सेना इसकी जांच करेगी

Sun, 11 May 2025 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:20 PM IST
सार

जिले के पोहड़ा गांव में आज सवेरे पुराना हैंड ग्रेनेड व कुछ जंग लगे कारतूस मिले हैं। हालांकि हैंड ग्रेनेड पर पिन लगी है और कारतूस भी जंग लगे हैं। इससे लगता है कि ये पुराना असला है और सेना के किसी युद्धाभ्यास के दौरान का है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Hand grenades and cartridges were found in Pohra, now the Indian Army will investigate it
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के सदर थाना इलाके के पोहड़ा गांव में आज अल सुबह पुराना हैंड ग्रेनेड व कुछ जंग लगे कारतूस मिले। सुबह-सुबह इस तरह का असला मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सदर थाना प्रभारी बगडू राम ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से ग्रामीणों की भीड़ को हटाया और सामान को कब्जे में लिया है। साथ ही प्रशासन व सेना को इसकी सूचना दे दी है। अब भारतीय सेना इसकी जांच करेगी और डिस्पोज करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: पालनपुर-आबूरोड फोरलेन पर कोयले से भरे चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

सदर थाना प्रभारी बगडू राम ने बताया कि हालांकि हैंड ग्रेनेड पर पिन लगी है और कारतूस भी जंग लगे हैं। इससे लगता है कि ये पुराना असला है और सेना के किसी युद्धाभ्यास के दौरान का है लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए इसकी जांच के लिए भारतीय सेना को सूचना दी गई है।

गौरतलब है कि जिले में गुरुवार रात हुए ड्रोन अटैक के बाद से कई जगहों से इस तरह के बम व अन्य मिसाइल व ड्रोन आदि के टुकड़े मिल रहे हैं, जिसे सेना व पुलिस अपने कब्जे में ले रही है ताकि जनता में कोई पैनिक नहीं फैले। सदर थाना एसएचओ बगडू राम ने भी जनता से अपील की है कि ये सब पुराने बम व कारतूस हैं और इसका जल्द ही निस्तारण होगा। यदि इस तरह की कोई भी चीज नजर आए तो उसको छूना नहीं है और सीधे पुलिस को जानकारी देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed