Sawai Madhopur News: बारिश से बदहाल रास्तों ने रोकी अंतिम यात्रा, ट्रैक्टर से मोक्षधाम पहुंचाना पड़ा शव
Sawai Madhopur News: घटना को लेकर मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति भविष्य में किसी और परिवार के साथ न घटे, इसके लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए।
विस्तार
लगातार बारिश से सवाई माधोपुर शहर की खस्ता सड़कों और बदहाल बुनियादी ढांचे की हकीकत रविवार को सामने आ गई। खेरदा क्षेत्र में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर में डालकर मोक्षधाम तक ले जाना पड़ा। यह घटना न केवल प्रशासन की संवेदनहीनता का उदाहरण बनी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा में झेलनी पड़ रही कठिनाइयों को भी उजागर कर गई।
शव वाहन नहीं पहुंच पाया मोक्षधाम
जानकारी के अनुसार, विनायक नगर निवासी रामजीलाल बेरवा का आकस्मिक निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए शव को खेरदा मोक्षधाम ले जाया जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ता कीचड़ से लबालब और बेहद दुर्गम हो चुका था। नतीजतन शव वाहन वहां तक नहीं पहुंच सका।
मोहल्लेवासियों ने संभाली जिम्मेदारी
स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय निवासियों ने खुद ही पहल की। उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से शव को मोक्षधाम तक पहुंचाया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। लोगों ने बताया कि खेरदा की जनता कॉलोनी और विनायक नगर को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कीचड़ के कारण आम आवाजाही तक मुश्किल हो गई है, शव वाहन का पहुंच पाना तो असंभव था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खेत सिंह की हत्या को लेकर जोधपुर में पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन, 'शहीद' दर्जा देने की मांग
प्रशासन से उठी नाराजगी और मांग
इस घटना ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति भविष्य में किसी और परिवार के साथ न घटे, इसके लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अलवर मिनी सचिवालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.