फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur MP Kirorilal against illegal gravel mining in Banas river took written assurance from officials

Sawai Madhopur: बनास नदी में अवैध बजरी खनन के खिलाफ सांसद किरोड़ीलाल, अधिकारियों से लिखित में लिया आश्वासन

Fri, 02 Jun 2023 07:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 07:24 AM IST
सार

सवाईमाधोपुर जिले की बनास नदी में लगातार चल रहे अवैध बजरी खनन और परिवहन के विरोध में गुरुवार को एक बार फिर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडीलाल मीणा ने हुंकार भरी। बनास नदी क्षेत्र में लीज धारक द्वारा बजरी के अवैध खनन को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने त्रिलोकपुरा में आमसभा बुलाकर आंदोलन की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
Sawai Madhopur MP Kirorilal against illegal gravel mining in Banas river took written assurance from officials
त्रिलोकपुरा में आमसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाईमाधोपुर के त्रिलोकपुरा में हुई बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा की सभा में बड़ी संख्या में बनास नदी के आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। आमसभा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन को जमकर घेरा। डॉक्टर किरोडी ने प्रशासन पर लीज धारक के साथ मिलीभगत कर अवैध बजरी खनन करवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


आमसभा के दौरान लीजधारक द्वारा बनास नदी में अवैध बजरी खनन बंद करने और अन्य कई मांगों को लेकर प्रशासन से लिखित में समझौता करवाए जाने के बाद ही डॉक्टर किरोड़ी ने आरोपों की झड़ी पर ब्रेक लगाया। इस दौरान किरोड़ी ने भविष्य में फिर से ऐसा होने पर बड़ा आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


खनिज विभाग के इंजीनियर की कार्यप्रणाली को लेकर जताई नाराजगी...
बनास नदी में अवैध बजरी खनन और परिवहन के साथ ही लीजधारक की मनमानी को लेकर बड़ी संख्या में कई गांव के ग्रामीण त्रिलोकपुरा में जमा हुए। जहां सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने खुद जनता के बीच खड़ा होकर अधिकारियों को मंच पर बुलाया और उनकी जमकर क्लास ली। इस दौरान किरोड़ी ने सबसे ज्यादा नाराजगी खनिज विभाग के इंजीनियर की कार्यप्रणाली को लेकर जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों को पाबंद किया और लिखित में आश्वासन लिया...
डॉ. किरोड़ी ने प्रशासन को चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में लीज खत्म होने के बाद भी लीजधारक द्वारा बजरी का अवैध खनन जारी रहने पर जमकर नाराजगी जताई और तुरंत उसे बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चारागाह भूमि पर अवैध खनन को रोकने, ओवरलोड वाहनों को रोकने, बनास नदी में लीज एरिया का सीमा ज्ञान नहीं होने तक किसी भी प्रकार का खनन नहीं होने देने, रॉयल्टी की चोरी रोकने, रॉयल्टी का अधिक पैसा लेने को रोकने, जहां-जहां लीज खत्म हो गई है, वहां पर जो रास्ते बनाए हैं, उन्हें बंद करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पाबंद किया और लिखित में आश्वासन लिया। इसी के साथ ही सांसद ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई लापरवाही या अनदेखी सामने आई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। डॉक्टर किरोड़ी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed