{"_id":"65804b8c0a7ea37a6a0b9115","slug":"sawai-madhopur-mantown-police-arrested-the-absconding-accused-with-a-reward-of-rs-15-thousand-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: मानटाउन पुलिस ने 15 हजार के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, कई जिलों में मुकदमें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: मानटाउन पुलिस ने 15 हजार के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, कई जिलों में मुकदमें दर्ज
Mon, 18 Dec 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:09 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले की पुलिस ने 15 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई जिलों के थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मानटाउन थाना, सवाई माधोपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशानुसार सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा इन दिनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलो में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी राममीना निवासी मोरपा थाना बाटोदा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। मानटाउन थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया आरोपी राममीना आदतन अपराधी है। हत्या, हत्या का प्रयास, फायरिंग और अपहरण जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहा था, जिसे सोमवार को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ सवाई माधोपुर, करौली और दौसा जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन संगीन वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सवाई माधोपुर के बाटोदा व मानटाउन थाने में भी हत्या व फायरिंग के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने आरोपी के एक अन्य साथी अनिल उर्फ बिल्लू बादशाह को भी गिरफ़्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन