{"_id":"66268de88e1c7b20380d1956","slug":"sawai-madhopur-karni-sena-made-up-its-mind-to-vote-against-bjp-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: भाजपा के खिलाफ करणी सेना ने खोला मोर्चा, वोट न करने की ली शपथ, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: भाजपा के खिलाफ करणी सेना ने खोला मोर्चा, वोट न करने की ली शपथ, जानें मामला
Mon, 22 Apr 2024 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:49 PM IST
सार
श्रीराजपूत करणी सेना ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने और भाजपा के खिलाफ राजपूत समाज को एकजुट कर भाजपा का बहिष्कार करने की बात कहते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
वोट न करने की शपथ लेते करणी सेना के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा गत दिनों राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर की गई गलत टिप्पणी के बाद गुजरात सहित देश भर के राजपूतों में भाजपा को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अब श्रीराजपूत करणी सेना ने भी रुपाला के बयान को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सोमवार सवाई माधोपुर पहुंचे। उन्होंने रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने और भाजपा के खिलाफ राजपूत समाज को एकजुट कर भाजपा का बहिष्कार करने की बात कहते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि पुरुषोत्तम रुपाला ने राजपूत समाज की महिलाओं के लिए जिस तरह से गलत बयानबाजी की उसे करणी सेना और राजपूत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राजपूत हमेशा से ही भाजपा का कोर वोटर रहा है। इसी के चलते राजपूतों और करणी सेना ने भाजपा से रुपाला का टिकट काटने की मांग की, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृव ने चेतावनी के बावजूद रूपाला का टिकिट नहीं काटा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा एक मुढ़ी बाजरे के लिए दिल्ली की सल्तनत खोना चाहती है तो राजपूत समाज और करणी सेना भी तैयार है। महिलाप सिंह मकराना ने कहा कि रुपाला के बयान के खिलाफ गुजरात सहित देश भर के राजपूतों में आक्रोश व्याप्त है और भाजपा सरकार द्वारा राजपूतों के रुपाला के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह का बरताव किया जा रहा है और राजपूत महिलाओं और पुरुषों को प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है वो भाजपा की मानसिकता दर्शा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा राजपूतों के नेताओं को साइड लाइन लगाने का काम किया जा रहा है। वी के सिंह, राजेन्द्र राठौड़, सहित कई बड़े नेताओं के टिकिट काट दिए गए और योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, जैसे बड़े नेताओं को दरकिनार करने की तैयारी चल रही है। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नेताओं को घर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार देश का राजपूत समाज भाजपा के खिलाफ वोट करेगा और करणी सेना पूरी तरह से भाजपा को पटखनी देने के लिए तैयार है। प्रेसवार्ता के दौरान, करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सिंह खिजरी, जिलाध्यक्ष, रविन्द्र सिंह चितारा, देवेंद्र सिंह हाड़ा, हेमंत सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।