{"_id":"657ad8e561a791792800f273","slug":"sawai-madhopur-jeep-lost-control-and-collided-with-an-electric-pole-six-school-children-injured-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई जीप, चालक समेत छ: स्कूली बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई जीप, चालक समेत छ: स्कूली बच्चे घायल
Thu, 14 Dec 2023 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 03:58 PM IST
सार
Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले के एक निजी विद्यालय में परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों से भरी जीप एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे जीप में सवार लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों का सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले में आज जीप में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब जीप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना से जीप चालक समेत करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सवाई माधोपुर के अस्पताल में इलाज के रैफर कर दिया गया है। जहां जीप चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पुराने मॉडल की इस जीप में करीब 10 बच्चे सवार थे और परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे। एचेर कस्बे से सारसोप जा रही जीप अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जीप का आगे का सारा हिस्सा चकनाचूर हो गया।
दुर्घटना में घायलों को शिवाड़ के अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। अब सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में घायलों का उपचार चल रहा है।