{"_id":"663b1f8a0d130ff2aa06d98a","slug":"sawai-madhopur-cctv-footage-of-expressway-accident-arrived-6-people-died-due-to-negligence-of-truck-driver-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया, मिनी ट्रक चालक की लापरवाही ने ली छह लोगों जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया, मिनी ट्रक चालक की लापरवाही ने ली छह लोगों जान
Wed, 08 May 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 12:18 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में बौंली एक्सप्रेस वे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। पुलिस ने हादसे में लिप्त मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है लेकिन चालक अब भी फरार है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया गया है। फुटेज में मिनी ट्रक चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिसमें चालक के पीछे से आ रहे वाहनों को बिना देखे अचानक यू-टर्न लेने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे का कारण बने इस मिनी ट्रक के अचानक यू-टर्न लेने से पीछे से तेज गति में आ रही कार मिनी ट्रक में घुस गई। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में सीकर जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
फुटेज देखने के बाद बौंली थाना पुलिस ने ट्रक को लालसोट से जब्त किया है लेकिन मिनी ट्रक चालक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। ध्यान रहे कि रविवार को कार सवार लोग सीकर से सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए आ रहे थे ,उसी दौरान एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया के नजदीक मिनी ट्रक चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ था।
विज्ञापन