{"_id":"663763a22d726c8eb200f690","slug":"sawai-madhopur-bajaria-area-was-free-from-encroachment-valuable-land-was-occupied-for-years-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: किरोड़ी मीणा की मौजूदगी में बजरिया क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त, बरसों से कब्जा रखी थी बेशकीमती जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: किरोड़ी मीणा की मौजूदगी में बजरिया क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त, बरसों से कब्जा रखी थी बेशकीमती जमीन
Sun, 05 May 2024 04:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 04:17 PM IST
सार
शहर के बजरिया क्षेत्र में सालों से अतिक्रमण करके बैठे लोगों पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर सब्जी मंडी के नजदीक की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस दौरान कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बजरिया क्षेत्र के कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया और सब्जी मंडी के नजदीक की बेशकीमती भूमि से अतिक्रमण हटाया। यहां सालों से दर्जनों लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर रखा था और पट्टियों की टाल बना रखी थी। सवाई माधोपुर विधायक एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की मौजूदगी में नगर परिषद के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए जबरन किए गए कब्जों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जगह-जगह लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते बाजार के मुख्य मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य बाजारों सहित अन्य जगहों पर अतिक्रमण को लेकर उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं ,जिसके चलते नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों में किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई अतिक्रमण करता है तो नगर परिषद द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन