फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: After the death of a villager in a tiger attack, the jam ended in 21 hours

Sawai Madhopur : टाइगर के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद लगा जाम 21 घंटे में समाप्त, वन विभाग के साथ सहमति बनी

Sun, 03 Nov 2024 07:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

बीती शाम उलीयाणा गांव के एक खेत में एक टाइगर द्वारा ग्रामीण को मारने के बाद लगे जाम का 21 घंटे बाद पटाक्षेप हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में बकरी चरा रहे ग्रामीण पर टाइगर ने हमला कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: After the death of a villager in a tiger attack, the jam ended in 21 hours
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे उलीयाणा गांव के एक खेत में विगत शाम टाइगर द्वारा एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिए जाने के मामले का लगभग 21 घंटे बाद पटाक्षेप हुआ है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त था और ग्रामीण इसी आक्रोश के चलते शव को लेकर घटना के बाद से ही लगातार सड़क पर जाम लगाकर बैठे हुए थे,  जिससे सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग लगभग 20 घंटे तक जाम रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाइगर टी 86 द्वारा खेत में बकरी चरा रहे उलियाणा निवासी भरतलाल मीणा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। यही नहीं ग्रामीण को मारने के बाद टाइगर उसके के शव के पास ही काफी देर तक बैठा रहा। ग्रामीणों ने मशक्कत कर टाइगर को भगाया और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित हुए और शव लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों की मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहमति नहीं बनी। इससे 21 घंटे तक लगातार गतिरोध बना रहा। इसके बाद कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जाम स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली तथा मांगें सुनीं। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों तथा सरकार के आला अधिकारियों से वार्ता करने के बाद वन विभाग द्वारा 10 लाख रुपये तथा डॉ. किरोड़ीलाल मीना द्वारा देना तय हुआ। कुल मिलाकर मृतक के आश्रित को 15 लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता देने, एक आश्रित को नेचर गाइड की नौकरी लगाने साथ ही घटना में लापरवाही बरतने वाले फॉरेस्टर मंगल सिंह को निलंबित करने तथा उपवंत संरक्षक रामानंद व सीसीएफ अनूप के.आर. को हटाने के मामले में ग्रामीणों से सहमति बनी। डीएफओ तथा सीसीएफ को हटाने के मामले में किरोड़ी ने कहा कि वे मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका स्थल पर ही मेडिकल टीम द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। समूचे घटनाक्रम के दौरान एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed