{"_id":"61c09a8adbaa9a1797288b6b","slug":"sawai-madhopur-2-workers-injured-after-gate-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाई माधोपुर: सरकार के तीन वर्ष समारोह पूरा होने से पहले ही गिरा द्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाई माधोपुर: सरकार के तीन वर्ष समारोह पूरा होने से पहले ही गिरा द्वार
Mon, 20 Dec 2021 08:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:30 PM IST
सार
गुणवत्ताहीन निर्माण होने की आशंका जताई जा रही है जिसके चलते निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरने की लोगों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में घायल हुए दो मजदूरों में से घायल मजदूर शंकरलाल रेगर निवासी पच्चीपल्या को गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे मजदूर को कम चोट आई है। नगर परिषद क्षेत्र में विधायक दानिश अबरार की घोषणा के चलते चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्रवेश द्वार की लागत 33 लाख रुपये है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी किए। बिलोरी रेट पर हुए टेंडर के चलते गुणवत्ताहीन निर्माण होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते ही निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरने की लोगों में खासी चर्चा है। यदि इसमें गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाता और सुरक्षा के पूरे मापदंडों का ध्यान रखा जाता तो यह हादसा नहीं होता। नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि 33 लाख रुपये की लागत से एक प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। रणथंभौर रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार पर बल्ली लगाने के दौरान बल्ली टूटने के कारण प्रवेश द्वार गिर गया, जिसमें दबने से दो मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन