{"_id":"62498116b1f9bd43150e5f32","slug":"satish-poonia-write-letter-to-cm-gehlot-on-bari-aen-and-jen-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूनिया ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, बाड़ी जेईएन और एईएन से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूनिया ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, बाड़ी जेईएन और एईएन से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग
Sun, 03 Apr 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 03 Apr 2022 04:42 PM IST
सार
धौलपुर में बाड़ी एईएन और जेईएन से विद्युत कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई थी। इस मामले में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बाड़ी जेईएन और एईएन से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की है। सतीश पूनिया ने जयपुर डिस्कॉम के बाड़ी उपखंड के कनिष्ठ और सहायक अभियंता पर किए गए जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पूनिया ने गहलोत सरकार से आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
क्या है मामला
धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में दर्जन भर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ बेरहमी से मारपीट की थी बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में बैठकर दोनों अधिकारी विद्युत की बकाया वसूली को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दस से पंद्रह लोग लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुस गए, जहां उन्होंने जेईएन नितिन गुलाटी और हर्षदापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन