फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia surrounded Congress on asking questions related to Congress in Rajasthan 12th question paper

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले-प्रश्नपत्र में आपातकाल, सिख नरसंहार से संबंधित पूछने थे सवाल

Tue, 26 Apr 2022 06:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 06:36 PM IST
सार

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से संबंधित छह प्रश्न पूछे गए हैं। इसको लेकर सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस बच्चों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Satish Poonia surrounded Congress on asking questions related to Congress in Rajasthan 12th question paper
सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के 12वीं बोर्ड के राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से संबंधित छह प्रश्न पूछने पर बवाल मच गया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत की। पूनिया ने कहा कि बारहवीं पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा के पेपर में कांग्रेस का महिमामंडन करने की असफल कोशिश की गई।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये नई पीढ़ी को भ्रमित करने की कोशिश हो सकती है, क्योंकि जो नई पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास नहीं जानती, उन्होंने आपातकाल नहीं देखा। कांग्रेस से प्रश्न पूछने थे तो यह पूछते कि देश में आपातकाल किसने लगाया। देश में आर्टिकल 356 का दुयपयोग किसने किया। 1984 में सिखों के नरसंहार का दोषी कौन था। गौ हत्या पर प्रतिबंध के लिए प्रदर्शन करने वाले साधुओं पर गोली चलाने वाले दोषी कौन थे? 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कुल मिलाकर इतिहास को इस तरीके से दर्शाने की कोशिश की है, जैसे कांग्रेस दूध की धुली हो। कांग्रेस के शासन में नए बच्चों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हो रही है। यह वही कांग्रेस है, जो अकबर को महान बताते हैं और महाराणा प्रताप की महानता की महिमा को मंडित नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रश्न पत्र में कांग्रेस से जुड़े छह प्रश्न पूछे गए हैं। पेपर में एक सवाल कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन और एक सवाल बसपा से भी जुड़ा है। सत्ताधारी दल के बारे में इतने सवाल पूछे जाने पर सवाल खड़ा हो गया है। 12वीं के पाठ्यक्रम में 'एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस प्रणाली: चुनौतियां और पुर्नस्थापना' दो टॉपिक्स हैं। हालांकि, प्रश्नपत्र में कांग्रेस पर छह सवाल पूछना लोगों को खटक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed