फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia comments on Congress Protest said that Gandhiji will be surprised by fake satyagraha of Congress

Rajasthan: पूनिया का कटाक्ष, कांग्रेस के फर्जी सत्याग्रह से असली गांधीजी भी स्वर्ग में हैरान हो रहे होंगे

Mon, 13 Jun 2022 08:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 13 Jun 2022 08:52 AM IST
सार

राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में जयपुर में भी कांग्रेस पैदल मार्च निकालेगी। इसपर सतीश पूनिया ने कहा कि यहां तो चोर की चोर की दाढ़ी में तिनका लग रहा है।

विज्ञापन
Satish Poonia comments on Congress Protest said that Gandhiji will be surprised by fake satyagraha of Congress
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के प्रदर्शन को फर्जी सत्याग्रह करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस के 'फर्जी सत्याग्रह' से असली गांधीजी भी स्वर्ग में हैरान हो रहे होंगे।

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने इस मामले में सोमवार सुबह ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यह देश संविधान से चलता है और प्रवर्तन निदेशालय देश के आर्थिक अनुशासन को बनाए रखने वाली संस्था है। ऐसे में उसके समक्ष अपना पक्ष रखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो 'चोर की दाढ़ी में तिनका' लग रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड से सांसद राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। इससे ठीक पहले कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में सत्याग्रह का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 'राहुल झुकेगा नहीं, सत्य झुकेगा नहीं' जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लगाए गए। जयपुर में भी कांग्रेस मुख्यालय से अंबेडकर सर्किल तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed