{"_id":"62c27248d12fff22db5a9c9b","slug":"satellite-phone-found-with-us-citizen-at-jodhpur-airport-stopped-from-traveling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अमेरिकी नागरिक के पास जोधपुर एयरपोर्ट पर मिला सैटेलाइट फोन, दूतावास को सूचना देने के लिए पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अमेरिकी नागरिक के पास जोधपुर एयरपोर्ट पर मिला सैटेलाइट फोन, दूतावास को सूचना देने के लिए पाबंद
Mon, 04 Jul 2022 10:32 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:32 AM IST
सार
अमेरिकी नागरिक ने बताया कि उसने सैटेलाइट फोन अपने बेटे से बात करने के लिए खरीदी थी। फोन का उपयोग नहीं होने पर अमेरिकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जोधपुर एयरपोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
जोधपुर एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी नागरिक के पास सैटैलाइट फोन मिला। दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के यात्रियों के सामान की जांच के दौरान यह फोन मिला। जिसके बाद अमेरिकी नागरिक को एयरपोर्ट थाने लाकर पूछताछ की गई। फोन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। इसलिए पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक नेटल अपने परिवार के साथ जोधपुर घूमने आया था। दिल्ली से सड़क मार्ग से जोधपुर आए नेटल दो दिन यहां रुकने के बाद रविवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसके पास से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ है। जिसकी सूचना एयरपोर्ट से पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की गई। उसके साथ माता पिता, पत्नी और बच्चे भी जोधपुर घूमने आए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक ने बताया कि उसका एक बेटा अमेरिका में ही है, वह रेअर डिजीज से पीड़ित है। उसी से बात करने वह सैटेलाइट फोन लाया था लेकिन उसने फोन यहां इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने उससे इवांस भरवाया है। साथ ही खुफिया एजेंसी को भी सूचित किया। फोन का उपयोग नहीं होने को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद नेटल को फोन की जानकारी अपने दूतावास में देने के लिए पाबंद किया गया। इससे उसे वापसी में फ्लाइट पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके बाद पूरे परिवार को ट्रेन से शाम को दिल्ली रवाना किया। बता दें कि भारत में सैटेलाइट फोन बैन है।
विज्ञापन