फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sanitation workers staged a sit-in outside the official residence of Shanti Dhariwal

Rajasthan: मंत्री धारीवाल के घर के बाहर झाडू लेकर धरने पर बैठ सफाई कर्मचारी, रोड किया जाम

Wed, 13 Jul 2022 03:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 03:11 PM IST
सार

 सफाई कर्मचारी संगठन के चुनाव करवाने, आरजीएचएस स्कीम लागू करने सहित कई मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर वे स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक से भी मिलने  पहुंचे।

विज्ञापन
sanitation workers staged a sit-in outside the official residence of Shanti Dhariwal
शांति धारीवाल के घर के बाहर धरना - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने धारीवाल के घर के बाहर धरना भी दिया। इस कारण अस्पताल रोड करीब आधे घंटे तक जाम रहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सफाई कर्मचारियों के संगठन के चुनाव करवाने, आरजीएचएस स्कीम लागू करने समेत कुल छह मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। नगर निगम जयपुर में साल 2018 में हुई सफाई कर्मचारियों की भर्ती के बाद से अब तक सफाई कर्मचारी संगठन के चुनाव नहीं हुए। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 14 मार्च 2021 को सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो गया है। प्रशासन अब तक दोबारा चुनाव नहीं करवा रहा। इसी के विरोध में कर्मचारी झाडू लेकर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने मंत्री से मुलाकात करने की मांग की। मंत्री धारीवाल घर पर नहीं होने पर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में से पांच कर्मचारियों का एक संगठन स्वायत्त शासन निदेशालय में निदेशक के यहां वार्ता के लिए पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चुनाव के अलावा नियुक्ति के बाद से कर्मचारियों का बकाया एरियर देने, जिन कर्मचारियों का अभी तक स्थायीकरण नहीं हुआ उनको स्थायी करने, कर्मचारियों के लिए शहर में जेसीटीएसएल की बसें फ्री करने और कर्मचारियों को बकाया वर्दी का भुगतान करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed