फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Samrat Prithvirraj Chouhan built chamunda Mata temple in Ajmer devotee worshipped on Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022: हजारों साल पुराना है अजमेर स्थित चामुंडा माता का चमत्कारी मंदिर, कभी खाली नहीं होता यहां का कुंड

Sun, 10 Apr 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

कहा जाता है कि अजमेर में स्थित माता चामुंडा के मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने करवाया था। नवरात्री पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Samrat Prithvirraj Chouhan built chamunda Mata temple in Ajmer devotee worshipped on Chaitra Navratri 2022
चामुंडा माता मंदिर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के अरावली की पहाड़ियों पर स्थित चामुंडा माता का मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां साल भर भारी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्री पर मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने करवाया था। वे इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे।

विज्ञापन

1160 में बनाया गया था मंदिर

बताया जाता है कि मंदिर की स्थापना 1160 साल पहले हुई थी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान चामुंडा माता को कुल देवी मानते थे। यह भी किवदंती है कि पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे। जहां मंदिर बना है, उसी स्थान पर माता ने सम्राट को दर्शन दिए थे। कहा जाता है कि पृथ्वीराज चौहान युद्ध पर जाने से पहले माता के मंदिर में जरूर आते थे, जहां वो माता की विशेष पूजा-अर्चना कर धोक लगाते थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली नहीं होता है यहां का कुंड
मंदिर प्रांगण में मां गंगा, भगवान भोलेनाथ, हनुमान और भैरव बाबा का भी मंदिर है। वहीं मां गंगा के मंदिर में एक छोटा सा जलकुंड है। कहा जाता है कि यह जलकुंड कभी खाली नहीं होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंड से हजारों गैलन पानी निकाला जाता रहा है, फिर भी यह खाली नहीं होता है। कुंड के पानी के उद्गम स्थल की किसी को जानकारी नहीं है।
 

विज्ञापन

मान्यता है कि मंदिर में आने वाले हर भक्त का दुख चामुंडा माता हर लेती है। माता के दरबार में आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि हर साल माता के मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्री पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed