फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sainik Welfare Advisory Committee Vice President Ram Sahai Bajia honored the heroines

Rajasthan: सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बाजिया ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, व्यवस्थाओं को देखा

Tue, 29 Aug 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Aug 2023 10:57 PM IST
सार

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीद आश्रितों के लिए बेहद संवेदनशील हैं। यही कारण है कि उन्होंने वीरांगनाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन
Sainik Welfare Advisory Committee Vice President Ram Sahai Bajia honored the heroines
वीरांगनाओं का किया गया सम्मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यस्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  राम सहाय बाजिया ने मंगलवार को जयपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सैनिक विश्राम गृह में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर विरेन्द्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार के संवेदनशील प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में ना केवल भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा में इजाफा हुआ है, बल्कि उनके रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी हुई है।  
विज्ञापन


बाजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीद आश्रितों के लिए बेहद संवेदनशील हैं। यही कारण है कि उन्होंने वीरांगनाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल  रघुराज सिंह ने निरीक्षण के दौरान अतिथियों के समक्ष कार्यालय की प्रगति और संचालन की संपूर्ण जानकारी का बेहद प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण सभागार में आयोजित समारोह में बाजिया और बिग्रेडियर विरेन्द्र सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया और उनके अभाव अभियोग सुने। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और जायज मांगों का टाइम बाउंड निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में वीरांगनाओं का शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।


वीरांगनाओं से सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया
इस दौरान बाजिया और ब्रिगेडियर विरेन्द्र सिंह ने विद्याधर नगर स्थित सांझी छत का निरीक्षण किया। उन्होंने सांझी छत में निवास कर रही वीरांगनाओं से सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed