फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   saif ali khan helicopter controversy

सैफ के लिए हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा भारी!

Sat, 08 Jun 2013 11:20 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan helicopter controversy

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर जयपुर में शनिवार को फिल्माया जा रहा विज्ञापन विवादों में उलझ गया।

विज्ञापन


शूटिंग के लिए दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बिना स्थानीय हवाई अड्डा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन की अनुमति के हेलीकॉप्टर उतार दिया गया।

पुलिस ने उड्डयन नियमों की अवहेलना के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही हेलीकॉप्टर को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक डीजीसीए के नियमों के तहत हेलीकॉप्टर उतारने के लिए जिला कलक्टर और स्थानीय हवाई अड्डा प्राधिकरण से पूर्व अनुमति जरूरी है।

दिल्ली रोड पर शिव विलास होटल में पिछले कुछ दिन से सैफ अली खान एक विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस विज्ञापन में उन्हें हेलीकॉप्टर के साथ भी फिल्माया जाना था।

इस कारण यह हेलीकॉप्टर यहां उतारा गया, लेकिन शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

प्रशासन की सख्ती के चलते हेलीकॉप्टर को होटल से सांगानेर एयरपोर्ट ले जाया गया है।

नियमों के तहत बिना अनुमति उतारे गए हेलीकॉप्टर को जब्त करने का अधिकार कलक्टर को है।

इधर, ऐसी हरकत करने पर पायलट का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed