{"_id":"62ed0befd7eca609580e9da4","slug":"sadhu-commits-suicide-in-jalore-bjp-mla-pooram-choudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साधु ने की आत्महत्या, विधायक पर परेशान करने का आरोप, सुसाइड नोट सार्वजनिक करने पर अड़े संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साधु ने की आत्महत्या, विधायक पर परेशान करने का आरोप, सुसाइड नोट सार्वजनिक करने पर अड़े संत
Fri, 05 Aug 2022 05:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:54 PM IST
सार
भाजपा विधायक चौधरी का कहना है कि सुंधा माता तलहटी और हनुमान आश्रम के पास उनकी खातेदारी की जमीन है। तहसीलदार की अनुमति के बाद पटवारी से जमीन नपवाई थी। इस दौरान साधु भी हमारे साथ थे। उनके कहने पर मैंने अपनी जमीन से हनुमान आश्रम के लिए रास्ता भी दिया है। मेरा उनके साथ कोई विवाद नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
संत रविनाथ महाराज ने की आत्महत्या, मौके पर जुटी संतों की भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालोर जिले के राजपुरा गांव में सुंधा तलहटी के पास एक साधु ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह संत रविनाथ महाराज का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। संत के सुसाइड की सूचना मिलते ही जसवंतपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को संत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन जांच प्रभावित होने की बात कहकर पुलिस ने उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। हांलाकि, संत समाज के लोग सुसाइड नोट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव में मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़े पेड़ पर संत रविनाथ महाराज का शव लटकता हुआ था। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान पुलिस को संत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। संत की आत्महत्या की खबर लगने के बाद मौके पर साधु-संतों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
साधुओं ने पुलिस से सुसाइड नोट को सार्वजनिक कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साधुओं का कहना है कि जब तक पुलिस सुसाइड नोट सार्वजनिक कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती संत का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस संतों को मनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संत के पास से मिले सुसाइड नोट में भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी का जिक्र है। कहा जा रहा है कि विधायक चौधरी और संत रविनाथ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि, विधायक ने इस बात से साफ इनकार किया है।
चौधरी ने कहा कि सुंधा माता तलहटी और हनुमान आश्रम के पास उनकी खातेदारी की जमीन है। गुरुवार को तहसीलदार की अनुमति के बाद पटवारी से जमीन नपवाई थी। इस दौरान साधु भी हमारे साथ थे। उनके कहने पर मैंने अपनी जमीन से हनुमान आश्रम के लिए रास्ता भी दिया है। मेरा उनके साथ कोई विवाद नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे।