फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot wrote a letter to CM Ashok Gehlot for reservation of MBC

अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को लेकर पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र

Sat, 12 Sep 2020 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot wrote a letter to CM Ashok Gehlot for reservation of MBC
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य की सरकारी नौकरियों में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि चुनावी घोषणा के बावजूद यह आरक्षण अभी तक लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन


पायलट ने अपने पत्र में लिखा है, 'मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में एमबीसी समाज को पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।' पूर्व उपमुख्यमंत्री का यह पत्र शनिवार को मीडिया में जारी हुआ।
विज्ञापन



उन्होंने लिखा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 और रीट भर्ती 2018 में भी पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया। पायलट ने कहा है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर और प्रतिवेदनों के जरिए इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पायलट ने देवनारायण बोर्ड व देवनारायण योजना के तहत आने वाले विकास कार्यों के ठप होने का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार लोग इन दोनों योजनाओं को उचित बजट आवंटन के साथ कार्यान्वित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed