फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot statement on his Dismissal form deputy CM, says Truth can be disturbed but not defeated

बर्खास्तगी के बाद बोले पायलट, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं

Tue, 14 Jul 2020 02:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jul 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot statement on his Dismissal form deputy CM, says Truth can be disturbed but not defeated
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट एवं दो अन्य मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। वहीं, पार्टी के इस कदम पायलट ने मंगलवार को कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उल्लेख हटा दिया। अब पायलट के प्रोफाइल में उनके विधायक (टोंक) और पूर्व केंद्रीय मंत्री होने तथा कांग्रेस के वेबसाइट लिंक का उल्लेख है। कांग्रेस आलाकमान के निर्णय के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को जयपुर में संवाददाताओं को बताया कि पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

पिछले कुछ दिनों के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पायलट को मनाने की कोशिश की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी) में शामिल 108 विधायकों ने पायलट को पार्टी से बाहर करने पर हामी भरी। इसके बाद जाकर ही पार्टी ने पायलट को बाहर का रास्ता दिखाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed