{"_id":"648594f841d49363d8068546","slug":"sachin-pilot-says-vasundhara-raje-had-allotted-mine-it-had-to-be-canceled-when-theft-was-caught-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: पायलट का वसुंधरा पर हमला, कहा- खान आवंटित की थी, बाद में चोरी पकड़ी गई तो निरस्त भी करनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: पायलट का वसुंधरा पर हमला, कहा- खान आवंटित की थी, बाद में चोरी पकड़ी गई तो निरस्त भी करनी पड़ी
Sun, 11 Jun 2023 03:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:04 PM IST
सार
सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के शासनकाल में माइंस अलॉटमेंट की तरफ इशारा करते हुए दौसा की सभा में कहा कि आपने (वसुंधरा राजे) उस समय खान आवंटित कर दी थी। वह बात अलग है कि बाद में चोरी पकड़ी जाने के बाद निरस्त भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन पायलट ने कहा, हर गलती कीमत मांगती है। यह बोलकर पायलट ने न केवल सीएम अशोक गहलोत, बल्कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी टारगेट किया। दौसा में राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण के बाद सचिन पायलट के साथ मौजूद मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंच पर आकर जैसे ही बोलने के लिए कहा गया, वैसे ही तुरंत सचिन पायलट उठे और माइक थामते हुए खुद भाषण की शुरुआत कर डाली।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने वसुंधरा के सीएम कार्यकाल के समय हुए खान आवंटन को बाद में निरस्त करने पर कहा कि मैं राजनीति में किसी भी नेता के लिए छोटे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता हूं। हालांकि उनका यह इशारा सीधे तौर पर सूबे के मुखिया गहलोत की तरफ था, लेकिन उन्होंने खान मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के समय पहले खान अलॉट की गई। बाद में घोटाले उजागर होने लगे, तो निरस्त करना पड़ा। वह बात अलग है कि बाद में खान अलॉट नहीं हुई, लेकिन मामला तो उजागर हो गया था। इसलिए आदेश जारी कर निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
हमेशा प्रदेश की जनता के साथ था और रहूंगा...
पायलट ने मौजूद भीड़ के सामने कहा कि जब उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद मुझे लगा था कि मैं अकेला हो जाऊंगा। लेकिन राजस्थान की जनता ने साथ दिया और एक अच्छे मुकाम तक पहुंचा कर पहचान बनाई। पायलट बोले, मैं हमेशा प्रदेश की जनता के साथ था और रहूंगा।
विज्ञापन
अपने भाषण में सचिन पायलट मायूस भी नजर आए। इस मौके पर सचिन पायलट ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की राजनीति में जो भी स्थान प्राप्त किया है, वह अपने खुद के दम पर किया है। स्वर्गीय राजेश पायलट की मां का देहांत तब हो गया था, जब राजेश पायलट नौ साल के थे। राजेश पायलट ने संघर्ष पूर्ण जिंदगी बिताते हुए इस मुकाम तक पहुंचकर जगह बनाई थी। सचिन पायलट ने कहा कि उनके पिता राजनीति के बड़े माहिर खिलाड़ी थे। हमेशा छोटे और बड़े लोगों को सबको साथ लेकर चलते थे। किसान, गरीब और युवाओं को लेकर राजेश पायलट हमेशा चिंतित रहा करते थे। उन्होंने कहा मैं पिताजी राजेश पायलट जी की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद पिछले 23 साल से अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहा हूं।
बाकी नेताओं को नहीं दिया बोलने का मौका...
युवाओं के लिए सचिन पायलट ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं के साथ हमेशा खड़े रहूंगा। पिताजी भी किसान, युवा, गरीब और जरूरतमंदों की मदद करते थे। हालांकि, सचिन ने खुलकर तो मूर्ति अनावरण के मौके पर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन बातों ही बातों में बड़ा संकेत जरूर दे दिया। मंच पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता मौजूद रहे, जिनमें राजेंद्र गुढ़ा, ब्रजकिशोर शर्मा, बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित कई नामचीन कांग्रेसी मौजूद रहे। जिन्होंने पायलट के मंच पर आगमन के बाद मंच साझा तो किया, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।