फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot says three agricultural laws against farmers and middle class

तीनों कृषि कानून किसानों व मध्यम वर्ग के खिलाफ : सचिन पायलट

Sat, 20 Feb 2021 04:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 04:28 AM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot says three agricultural laws against farmers and middle class
सचिन पायलट - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून न सिर्फ किसानों बल्कि देश के मध्यम वर्ग के भी खिलाफ हैं। हम सरकार को कानून रद्द करने के लिए मजबूर करेंगे।

विज्ञापन


अन्नदाता के भविष्य को अंधकार में धकेलेंगे तीनों कानून
चाकसू के कोटकावाड़ा में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए पायलट ने दावा किया कि कृषि कानून अन्नदाता के भविष्य को अंधकार में धकेलेंगे और यही कारण है कि देश भर के किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


पायलट ने कहा, देश के किसानों पर भारी संकट है। हमें समझना होगा कि केंद्र सरकार के तीनों कानून युवाओं के भी खिलाफ हैं। पायलट ने कहा, कांग्रेस किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे। उन्होंने कहा, किसान अपने अधिकारों की भीख नहीं मांग रहे बल्कि इसके लिए लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में जनता की ताकत ही सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रस्ताव भी पास
महापंचायत में तीन प्रस्ताव पास हुए जिनमें तीनों कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानूनी गारंटी और ईंधन के दाम कम करने की मांग की गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बाद राजस्थान में यह पहली बड़ी किसान रैली और तीसरी किसान महापंचायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed