फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot says Congress alone can challenge BJP and provide alternative to people news in Hindi

सचिन पायलट बोले: कांग्रेस देश में अकेली ऐसी पार्टी जो भाजपा को चुनौती दे सकती है

Sun, 25 Jul 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 25 Jul 2021 10:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि हमारी पार्टी अकेले दम पर राजनीतिक रूप से भाजपा को चुनौती दे सकती है और लोगों के सामने एक विकल्प दे सकती है। अपने टोंक विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने कोरोना वायरस रोधी टीके की कथित कमी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Sachin Pilot says Congress alone can challenge BJP and provide alternative to people news in Hindi
सचिन पायलट - फोटो : twitter.com/SachinPilot

विस्तार

पायलट ने कहा, 'भारत टीका उत्पादन का केंद्र है लेकिन सरकार अपने ही लोगों के लिए टीके की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। लोग महंगाई से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो भाजपा को चुनौती दे सकती है और लोगों को एक विकल्प उपलब्ध करा सकती है।' टोंक में उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन


वहीं, राजस्थान कैबिनेट में होने वाली संभावित फेरबदल को लेकर अपनी उम्मीदों के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर पार्टी के अंदर सही मंच पर चर्चा की जाती है।  उन्होंने कहा, एआईसीसी के महासचिव और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस समिति के साथ एक बैठक की थी। इस दौरान विस्तार से चर्चा की गई थी और अब कहने को कुछ भी बाकी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed