फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot reply to Amit Malviya My father dropped bombs on Pakistan not Mizoram

Rajasthan: अमित मालवीय को सचिन पायलट का जवाब, कहा- मेरे पिता ने मिजोरम नहीं, पाकिस्तान पर गिराए थे बम

Tue, 15 Aug 2023 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा है कि स्व. राजेश पायलटजी 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिजोरम में बमबारी की थी - काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है।

विज्ञापन
Sachin Pilot reply to Amit Malviya My father dropped bombs on Pakistan not Mizoram
सचिन पायलट ने अमित मालवीय पर किया पलटवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा आईटी विभाग के इंचार्ज अमित मालवीय के उन आरोपों को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गलत तारीख और गलत तथ्यों पर आधारित बताया है, जिसमें अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी दो पायलट को मिजोरम पर बम गिराने का इनाम इंदिरा गांधी ने दिया था। दोनों को कांग्रेस से सांसद का टिकट दिया गया और राजनीति में जगह दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपने स्वर्गीय पिता पर लगाए गए आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अमित मालवीय पर करारा पलटवार करते हुए ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- 'आपके पास गलत तारीखें और गलत तथ्य हैं....। हां, इंडियन एयरफोर्स पायलट के तौर पर मेरे पिता ने बम गिराए थे। लेकिन, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वह जगह पूर्वी पाकिस्तान थी और जैसा कि आपने क्लेम किया 5 मार्च 1966 को मिजोरम वह जगह नहीं थी। मेरे पिता इंडियन एयरफोर्स में 29 अक्टूबर 1966 को कमीशंड हुए थे। जिसका सर्टिफिकेट भी अटैच कर रहा हूं। जय हिंद और स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बतौर राजनेता मिजोरम में युद्ध विराम और स्थाई शांति संधि करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 
सचिन पायलट ने कहा है कि स्व. राजेश पायलटजी 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिजोरम में बमबारी की थी - काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है। हां, 80 के दशक में एक राजनेता के रूप में मिजोरम में युद्ध विराम करवाने और स्थाई शांति संधि स्थापित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका जरूर निभाई थी। 



अमित मालवीय ने यह आरोप लगाया था
अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा था कि 'राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिजोरम की राजधानी आइज़वाल पर बम गिराये। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने। स्पष्ट है कि नार्थ ईस्ट में अपने ही लोगों पर हवाई हमला करने वालों को इंदिरा गांधी ने बतौर इनाम राजनीति में जगह दी, सम्मान दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed