फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot inaugurated development works worth 22 crores in Tonk

Rajasthan: सचिन पायलट ने 22 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा- टोंक में फिर जीतेगी कांग्रेस

Tue, 22 Aug 2023 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Aug 2023 09:01 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गए हैं। अनेकों पार्टियां आपके बीच आएंगी, आपको मंदिर, मस्जिद, जाति, धर्म के नाम पर गुमराह करने की कोशिश करेंगी। हमको उनकी बातों में नहीं आना है और अपने भाईचारे को कायम रखना है।

विज्ञापन
Sachin Pilot inaugurated development works worth 22 crores in Tonk
कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकताओं ने अपनी मेहनत से पांच साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई थी। अब एक बार फिर हम आने वाले चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाएंगे। ये बातें सीडब्ल्यूसी सदस्य और विधायक सचिन पायलट ने टोंक में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। 

विज्ञापन


इससे पहले टोंक पहुंचने पर जगह-जगह पायलट का भव्य स्वागत किया गया। टोंक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पायलट ने भाजपा के पंचायत समिति सदस्य जगदीश चौधरी और भाजपा इकाई के अध्यक्ष लादू भडाना को कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।
विज्ञापन


सम्मेलन में सचिन पायलट ने कहा कि आपकी ताकत से पिछले चुनावों में पार्टी ने टोंक में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की थी। इन पांच सालों में जितना विकास संभव था, हमने उससे अधिक काम करने का प्रयास किया है। इस दौरान कोरोना जैसी अनेकों चुनौतियां सामने आई। हर चुनौती का हमने डटकर मुकाबला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का डबल इंजन हिमाचल और कर्नाटक में फेल  
पायलट ने कहा कि पिछले 9 साल से भाजपा केंद्र में काबिज है। भाजपा नेता हमेशा डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं। भाजपा का डबल इंजन पहले हिमाचल प्रदेश और फिर कर्नाटक में फेल हो गया। भाजपा केंद्र में सत्ता और राज्य में विपक्ष के रूप में असफल हुई है।


पायलट ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गए हैं। अनेकों पार्टियां आपके बीच आएंगी, आपको मंदिर, मस्जिद, जाति, धर्म के नाम पर गुमराह करने की कोशिश करेंगी। हमको उनकी बातों में नहीं आना है और अपने भाईचारे को कायम रखना है। राहुल गांधी के अंदाज में पायलट ने कहा कि नफरत फैलाने वाले बहुत हैं, हमें प्यार-मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करना है। उन्होंने कहा कि आज इस मंच पर सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। आने वाले चुनावों में हम सभी एकजुट होकर जाएंगे और पिछली बार से अधिक मतों से कांग्रेस को विजयी कर टोंक समेत जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 


पायलट ने टोंक में 22.25 करोड़ के इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण  

  • नगर परिषद् टोंक क्षेत्र में कुल 14 सीसी सड़कों का लोकार्पण।  
  • टोंक-बम्बोर-बनेठा सड़क (टोंक शहर पॉर्सन) का 7 मीटर चौडाई में सीसी सड़क मय सीडी द्वारा चौडाईकरण का लोकार्पण। 
  • पटेल सर्किल से सैंट सौल्जर वाया शोरगरान चौराहा, मुनीर खां की मस्जिद, बग्गी खाना, मेवाती चौराहा सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण। 
  • हेमू चौराहे से सवाईमाधोपुर एनएच जंक्शन तक सड़क का चौडाईकरण कार्य का लोकार्पण। 
  • बड़ा कुआं से बस डिपो तक स्ट्रेन्थिनिंग कार्य (फोर लेन) का लोकार्पण। 
  • पुराने इण्डेन गैस गोदाम (धन्ना तलाई) से मोती बाग तक क्षतिग्रस्त सीसी सड़क का पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण।
  • वार्ड नं. 8 में विभिन्न स्थानों पर कलन्दर बस्ती बहीर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण। 
  • पांच बत्ती से कुम्हारों की चौकी तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण। 
  • हेमू चौराहे से राज टाकिज सड़क का नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण। 
  • इन्द्रा सर्किल से छावनी चौराहा सड़क का चौडाईकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण।  
  • गुलजार बाग नासिर भाई कार बाजार वाले से अतीक नकवी के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण। 
  • स्टेट हाईवे 121 टोंक शहरी क्षेत्र में जनाना अस्पताल से ईदगाह बहीर तक बर्म्स पर इन्टरलोकिंग कार्य का लोकार्पण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed