{"_id":"61fe5bd9787bb31a07639cd7","slug":"rss-leader-indresh-kumar-presented-chadar-at-ajmer-dargah-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पेश, अमन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पेश, अमन की मांगी दुआ
Sat, 05 Feb 2022 04:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:43 PM IST
सार
खादिम चिश्ती ने आरएसएस नेता द्वारा भेजे गए अकीदत के फूल और चादर ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में पेश कराने के बाद देश में अमन शांति कायम रहने के लिए दुआ की।
विज्ञापन
आरएसएस नेता की चादर दरगाह में पेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें उर्स में चादर पेश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की तरफ से चादर पेश की गई। इंद्रेश कुमार की ओर से भेजा गया संदेश भी ख्वाजा साहब की दरगाह पर पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सह संयोजक डॉक्टर इमरान चौधरी ने बताया की इंद्रेश कुमार की ओर से ख्वाजा साहब की दरगाह में अकीदत के फूल और चादर पेश की गई है। उनकी चादर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम अफसान चिश्ती की सदारत में पेश की गई है। खादिम चिश्ती ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में चादर पेश कराने के बाद देश में अमन शांति कायम रहने के लिए दुआ की।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से चादर पेश की गई थी। दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान दरगाह पर रक्षा मंत्री सिंह की चादर लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर बुलंद दरवाजे से रक्षामंत्री के संदेश को भी पढ़ा गया था।