फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   robert vadra land dispute in rajasthan

राजस्थान में वाड्रा की जमीन पर विवाद

Mon, 23 Dec 2013 07:57 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
robert vadra land dispute in rajasthan

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की राजस्थान में जमीन खरीद की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और जगत प्रकाश नड्डा सहित पार्टी के पांच सांसदों ने वाड्रा द्वारा राजस्थान में जमीन खरीद की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जांच कराने की मांग की है।

इनमें सांसद भूपेंद्र यादव. अर्जुन राम मेघवाल और राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल हैं।

इन सांसदों ने रविवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर वाड्रा द्वारा जमीन खरीद की कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाड्रा ने राजस्थान में जो जमीनें खरीदी हैं, उसमें सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं और किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया में धांधली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों के अनुसार राजस्थान के बीकानेर और उसके आस पास अन्य जिलों में जितनी भी जमीनें वाड्रा और उनसे जुड़ी हुई कंपनियों द्वारा खरीदी गई है, उनके आय के स्रोतों की जांच होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीलिंग एक्ट लागू है और एक सामान्य आदमी इसका उल्लंघन करता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही होती है।

मगर वाड्रा और उसकी कंपनियों ने इस कानून का खुलेआम उल्लंघन किया है, जिसकी राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शिकायत एवं ज्ञापन प्राप्त होने के बावजूद भी कोई जांच नहीं की। उन्होंने इस मामले में रजिस्ट्री एवं जमीन खरीद की भी जांच की जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed