{"_id":"65abf30908ad5dc6e30062de","slug":"robbery-of-a-woman-returning-home-alone-exposed-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: अकेले घर लौट रही महिला के साथ लूट की वारदात का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: अकेले घर लौट रही महिला के साथ लूट की वारदात का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Jan 2024 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:51 PM IST
सार
Sirohi Crime News: आबूरोड रीको पुलिस द्वारा चंद्रावती पुलिया के पास घर लौट रही महिला के साथ 12 दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में एसआई पुखराज, कांस्टेबल ओमप्रकाश, उम्मेदसिंह, सरूपसिंह, सुशील एवं डीसीआरबी सेल सिरोही के कांस्टेबल सुरेश कुमार की टीम द्वारा उपलाखेजड़ा, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी मावाराम पुत्र परथाराम गरासिया एवं सियावा, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी विक्रम पुत्र सांखलाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा गत 8 जनवरी 2024 को अपने बच्चों को चंद्रावती स्कूल छोड़कर पैदल-पैदल वापस अपने घर जा रही मावल निवासी श्रीमती अनित स्वामी को अकेली देखकर मारपीट कर मोबाFल व नकदी लूट की गई थी। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्त में आए आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी अज्ञात थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। घटनास्थल के आसपास एवं आरोपियानों के भागने की संभावित स्थानों को चिन्हित कर कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई। संदिग्धों से पूछताछ कर मुखबीरों से संपर्क बनाए रखा गया।
विज्ञापन