{"_id":"64d627d2ebd2035bbb0231e5","slug":"robbery-at-sarpanch-house-in-bharatpur-miscreants-took-away-10-lakh-cash-10-tola-gold-and-4-kg-silver-jewelery-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सरपंच के घर डकैती, बदमाशों ने पत्नी-भतीजे को पीटा, 10 लाख नगद, 10 तोला सोना और 4 किलो चांदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सरपंच के घर डकैती, बदमाशों ने पत्नी-भतीजे को पीटा, 10 लाख नगद, 10 तोला सोना और 4 किलो चांदी ले गए
Fri, 11 Aug 2023 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
भरतपुर में 6 बदमाश संतोकपुरा गांव में रहने वाले सरपंच के घर दो घंटे तक लूटपाट करते रहे। रात करीब तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक बदमाशों को कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में 6 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने सरपंच के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में 2 घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला और एक युवक (महिला के भतीजे) के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश घर से 10 लाख रुपये, 10 तोला सोना और 4 किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना जिले के रुदावल थाना इलाके के संतोकपुरा गांव की है। गांव के सरपंच हरलाल मीणा का मकान खेत में मकान बनाया हुआ है। जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। हरलाल किसी काम से फरुखाबाद गया था। घर में उसकी पत्नी सरको देवी और उसके साले का लड़का समलेश मौजूद था। हरलाल के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा रघुनाथ गांव में ही बने पुराने मकान में अपनी परिवार के साथ रहता है। वहीं, दूसरा बेटा मेघ सिंह नागौर में पटवारी है। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को 6 बदमाश हरलाल के घर पहुंचे। दो बदमाश घर के बाहर खड़े रहे और 4 घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था और उनके पास पिस्टल और कट्टे समेत अन्य हथियार भी थे। सरको देवी घर के बरामदे में सो रही थीं वहीं समलेश कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने सबसे पहले सरको देवी को उठाया और मुंह दबाकर घसीटते घर के अंदर ले गए। इस दौरान आवाज सुनकर समलेश जाग गया। उसने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो, उन्होंने उसके सिर पर कट्टे से वार किया फिर चारपाई से बांध दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने सरको देवी और समलेश से तिजोरी की चाबी में पूछा तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए बदमाशों ने दोनों की पिटाई की और समलेश के हाथ पर चाक़ू से वार कर दिया। ताबी मिलने के बाद बदमाशों ने कमरों की तलाशी ली। इस दौरान बदमाश एक कमरे में रखे 10 लाख रुपये और तिजोरी में रखे 10 तोला सोना और 4 किलो चांदी के जेवरात निकालकर ले गए।
वारदात के बाद सरको देवी ने ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों और समलेश ने सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।