फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Roadways bus and tractor collided, 3 dies, 20 injured

हादसा: कुशलगढ़ में रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, 20 घायल

Wed, 13 Apr 2022 02:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 13 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

सरिस्का के पास कुशलगढ़ के समीप रोडवेज बस और ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत हो गई जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Roadways bus and tractor collided, 3 dies, 20 injured
कुशलगढ़ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलवर-जयपुर सड़क मार्ग पर सरिस्का के पास कुशलगढ़ में रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रोडवेज बस में बैठे करीब तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक व घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पूरा प्रशासन अस्पताल में मौजूद है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सरिस्का के पास कुशलगढ़ के समीप रोडवेज बस और ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत हो गई जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अलवर से थानागाजी की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली अलवर की ओर आ रही थी। मामले की सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। लगातार घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन भी घायलों का इलाज करने में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस पूरे मामले पर प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है। अभी तक मिल रही जानकारियों के अनुसार करीब तीन लोगों की हादसे में मौत होने की सूचना मिल रही है। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि रोडवेज बस आगे से ट्रॉली में पूरी घुस गई। हादसे के चलते अलवर जयपुर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया व यातायात सुचारू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed