Road Accident in Udaipur: मंदिर के पास खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
उदयपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में नेशनल हाईवे 27 पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शवों को उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार झामेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन लोग बाइक को साइड में खड़ी कर मंदिर के पास रुके थे। उसी दौरान गोगुंदा की तरफ से जा रही कार ने तीनों को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।