फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rinku Saini accused of burning two alive youths of Bharatpur arrested from Haryana search continues for rest

Bharatpur: दो युवकों को जिंदा जलाने के मामले में हरियाणा से पकड़ा गया एक आरोपी रिंकू सैनी, बाकी की तलाश जारी

Fri, 17 Feb 2023 10:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:10 PM IST
सार

आरोपी रिंकू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर झिरका इलाके में अपने साथियों के साथ गौ तस्करी करने वालों को पीछा कर पकड़ने का काम भी करता है। पुलिस रिंकू को रिमांड पर लेकर और सख्ती से जांच की जाएगी। उसमें घटनाक्रम का पूरा खुलासा कर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जाएगी।

विज्ञापन
Rinku Saini accused of burning two alive youths of Bharatpur arrested from Haryana search continues for rest
गोपालगढ़ पुलिस के साथ हत्याकांड में आरोपी रिंकू सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर से अपहरण कर बोलेरो सहित दो व्यक्तियों की जलाकर हत्या करने के मामले में गापालगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिंकू सैनी हरियाणा से पकड़ा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भरतपुर रेंज पुलिस आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला एसपी श्याम सिंह के निर्देश पर कामां एएसपी हिम्मत सिंह और सीओ नगर रोहित कुमार की देखरेख में टीम प्रभारी नगर थाना पुलिस इंस्पेक्टर हरलाल ने हरियाणा से आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने एफआईआर में नामजद आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं और उन्हें टास्क दिए गए। एक विशेष टीम के प्रभारी नगर थानाधिकारी हरलाल रहे। उन्होंने नामजद रिंकू सैनी को हरियाणा से पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर आरोपी की इस वारदात में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने नूंह जिले के झिरका के फिरोजपुर निवासी आरोपी रिंकू सैनी (32) को शुक्रवार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गौ तस्करों को पीछा कर पकड़ता है टैक्सी ड्राइवर रिंकू
आरोपी रिंकू सैनी टैक्सी चलाता है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फिरोजपुर झिरका इलाके में अपने साथियों के साथ गौ तस्करी करने वालों को पीछा कर पकड़ने का काम भी करता है। रिंकू सैनी को पुलिस रिमांड पर लेकर और सख्ती से जांच की जाएगी। उसमें घटनाक्रम का पूरा खुलासा कर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड मामले में एफआईआर में नामजद आरोपी है रिंकू सैनी
गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 16 फरवरी को मेव जाति के इस्माइल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 फरवरी को सुबह पांच बजे उसके चचेरे भाई जुनैद और नासिर को आठ-दस लोगों ने बुरी तरह मारा। फिर उनका चार पहिया गाड़ी के साथ पीरूका गांव से अपहरण कर लिया गया। मारपीट और अपहरण करने वालों को बजरंग दल का सदस्य बताया गया। इनमें मूलधान निवासी अनिल, मरोड़ा निवासी श्रीकांत, फिरोजपुर झिरका निवासी रिंकू सैनी, रोड़ल निवासी लोकेश सिंगला, मानेसर निवासी मोनू और अन्य की ओर से वारदात को अंजाम देने में आरोपी हैं। इस रिपोर्ट पर अपराध संख्या 24/23 धारा 143, 365, 367, 368 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गोपालगढ़ थानाधिकारी ने जांच शुरू की।

गोपालगढ़ थानाधिकारी हरलाल ने आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान कई गवाहों के बयान लिए गए और नक्शा मौका बनाया गया। लापता और संदिग्धों के संबंध में टेक्निकल रिसर्च किया गया। अपहृत नासिर और जुनैद की तलाश शुरू की गई। 16 फरवरी को सुबह लुहारू पुलिस, भिवानी हरियाणा ने उनके इलाके में उसी नंबर की चार पहिया गाड़ी की जली हुई हालत में मिलने की सूचना दी। उसमें दो शव जले हुए अवस्था में थे।

इससे अपहरण की घटना को जोड़ते हुए पुलिस ने गोपालगढ़ थानाधिकारी को अपहृत दोनों युवकों के परिजनों के साथ लाशों की तस्दीक करने और आगे की कार्रवाई के लिए रवाना किया। गोपालगढ़ थानाधिकारी हरलाल ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ा।


सीआईडी क्राइम ब्रांच हीनियस क्राइम मॉनिटरिंग यूनिट एएसपी ने की देखरेख
सीआईडी क्राइम ब्रांच के हीनियस क्राइम मॉनिटरिंग यूनिट के एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की देखरेख में पूरी कार्रवाई और मॉनिटरिंग की गई। मोबाइल एफएसएल, जिला यूनिट झुंझुनूं से भेजी गई। उसने जली हुई गाड़ी और उसमें जले हुए दो व्यक्तियों के शवों का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम एक्जामिनेशन करवाया गया। डीएनए एनालिसिस के लिए हड्डियों के सैंपल लिए गए। जली हुई गाड़ी को भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed