{"_id":"643eccd349e5ad830e04c124","slug":"reward-criminal-laden-arrested-from-parole-in-barmer-rajasthan-hindi-news-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पैरोल से फरार इनामी अपराधी लादेन गिरफ्तार, एक कट्टा, चार कारतूस और चोरी की कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पैरोल से फरार इनामी अपराधी लादेन गिरफ्तार, एक कट्टा, चार कारतूस और चोरी की कार बरामद
Wed, 19 Apr 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:39 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले की डीएसटी और थाना नागाणा पुलिस की टीम ने पैरोल से फरार प्रतापगढ़ के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किरताराम उर्फ लादेन मादक पदार्थें की तस्करी से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर डीएसटी और थाना नागाणा पुलिस की टीम ने मंगलवार को पैरोल से फरार प्रतापगढ़ के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी किरताराम उर्फ लादेन पुत्र बाबूलाल निवासी डउकियो की ढाणी मातासर मादक पदार्थों की तस्करी के माममे में फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने उसके पास से एक कट्टा, चार कारतूस और एक चोरी की स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी नरपत सिंह, सीओ पुष्पेंद्र सिंह के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ नागाणा नरपत दान और डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने टीम के साथ मातासर में आरोपी की ढाणी में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम को देख आरोपी किरताराम उर्फ लादेन स्कॉर्पियो में बैठकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास एक लोडेड कट्टा, चार कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी महाराष्ट्र से चोरी की गई स्कॉर्पियो जब्त की गई।
एनडीपीएस कोर्ट जालौर का वांछित
आरोपी किरताराम एनडीपीएस जालौर कोर्ट का वांछित और पैरोल से फरार होने के साथ जिला प्रतापगढ़ का इनामी अपराधी भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।