फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Remuneration of exservicemen working on contract increased by 10% in rajasthan

राजस्थानः संविदा पर काम कर रहे भूतपूर्व सैनिकों का पारिश्रमिक 10 फीसदी बढ़ा

Sat, 21 Sep 2019 09:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Remuneration of exservicemen working on contract increased by 10% in rajasthan
अशोक गहलोत(फाइल फोटो)
राजस्थान सरकार ने राज्य में संविदा पर काम कर रहे भूतपूर्व सैनिकों को अब 10  फीसदी  अधिक पारिश्रमिक देने का फैसला किया है। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न विभागों में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों के हितों को देखते हुए इस विषय में वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, तकनीकी सहायक, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी ऑफिसर आदि के रूप में लगभग 4,000 भूतपूर्व सैनिक काम कर रहे हैं। इन कर्मियों को देय मासिक पारिश्रमिक में 10 फीसदी  की वृद्धि होने पर राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष 6.66 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
विज्ञापन


एक अन्य फैसले में मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर, करौली व धौलपुर जिले में सिलिकोसिस पीड़ितों की सहायता के लिए ‘रिहैब फण्ड’ से 25 करोड़ रूपये हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed