फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Relief expected after cold in Rajasthan

Rajasthan: ठंड में फिलहाल थोड़ी राहत की उम्मीद, मकर संक्रांति के बाद सताएगी शीतलहर

Tue, 10 Jan 2023 11:13 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 10 Jan 2023 11:13 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। 14 जनवरी के बाद एक बार फिर से शीतलहर शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Relief expected after cold in Rajasthan
ठंड से राहत की उम्मीद - फोटो : social media

विस्तार

पिछले कई दिनों से राजस्थान में सर्दी ने खूब सितम ढाया लेकिन अब कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के कुछ जिले अधिक ठंड की चपेट में रहे। कई जिलों में पारा जमाव बिंदु के पास चला गया और कई जिलों में तो बर्फ तक जम गई। सोमवार को चुरू में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर में 5.3, चित्तौड़गढ़ में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.6 और भीलवाड़ा में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। आज से शीतलहर भी कम हो सकती है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं, राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद एक बार फिर से शीतलहर शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


ठंड-कोहरे से राहत की उम्मीद 
मंगलवार से ठंड व कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शीतलहर से राहत मिलने लगेगी। हालांकि, 13 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट की उम्मीद है। जयपुर और बीकानेर के अलावा कई जिलों में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। साथ ही कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed