फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rekha Free From Child Marriage After 20 years In Jodhpur Rajasthan

Rajasthan: एक साल की उम्र में शादी, गौना नहीं किया तो परिवार पर 10 लाख का जाति दंड, 20 साल बाद रेखा की जीत

Sun, 11 Sep 2022 03:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 03:47 PM IST
सार

यह कहानी है राजस्थान के जोधपुर जिले में जन्मी रेखा की। अब वह 21 साल की हो गई है, लेकिन उसके जन्म के एक साल बाद ही घर वालों ने दादाजी के मौसर पर जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ बाल विवाह कर दिया। बचपन में हुई शादी को निरस्त कराने की लड़ाई अब रेखा ने जीत ली है।

विज्ञापन
Rekha Free From Child Marriage After 20 years In Jodhpur Rajasthan
रेखा की एक साल की उम्र में शादी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल की उम्र में एक बच्ची की शादी कर दी गई। यह पढ़कर आपको अजीब लगा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। राजस्थान में बाल विवाह के ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ लड़के-लड़कियां इसे अपनी किस्मत मानकर जिंदगी को आगे बढ़ाते तो इसके खिलाफ लड़ाई लड़कर अपने सपने पूरे करना चाहते हैं। आइए अब आपको बताते हैं ऐसी ही एक लड़ाई की कहानी। 

विज्ञापन


यह कहानी है राजस्थान के जोधपुर जिले में जन्मी रेखा की। अब वह 21 साल की हो गई है, लेकिन उसके जन्म के एक साल बाद ही घर वालों ने दादाजी के मौसर पर जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ बाल विवाह कर दिया। रेखा के बालिग होने के बाद ससुराल वाले उसके परिवार पर गौना करने का दबाव बनाने लगे। उसकी विदाई नहीं करने पर ससुराल वालों ने कुछ साल पहले उसके परिवार पर 10 लाख रुपये का जाति दंड भी लगा दिया। उसके बाद से बेटी की विदाई को लेकर परिवार पर दबाव बढ़ता ही गया। 

विज्ञापन

इधर, रेखा पढ़ाई-लिखाई कर अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी। उसे एएनएम बनना था, लेकिन एक साल की उम्र में हुई शादी इसमें बाधा बन रही थी। इसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गई। इस बीच रेखा को सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती के बारे में पता चला। कृति बाल विवाह के चंगुल में फंसे लड़के-लड़कियों की मदद करती हैं। वह इस तरह से हुई शादियों को भी निरस्त कराती हैं। साथ ही बाल विवाह की जानकारी लगने पर उन्हें रोकने का काम भी करती है। रेखा को इस सब की जानकारी मिली तो वह डॉ. कृति के पास पहुंची और अपनी शादी निरस्त कराने में मदद करने का आग्रह किया।

सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती की सलाह लेने के बाद रेखा ने बाल विवाह के चंगुल से आजाद होने के लिए पारिवारिक न्यायालय में शादी निरस्त की गुहार लगाई। हाल ही में न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोदी ने रेखा की शादी को निरस्त कर दिया। फैसाला सुनाने से पहले न्यायाधीश मोदी ने कहा कि बाल विवाह की कुरीति को मिटाने के लिए एक सदी से प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बाद भी सफलता नहीं मिली है। हमें मिलकर इसके खत्म करना होगा।

Rekha Free From Child Marriage After 20 years In Jodhpur Rajasthan
लाल शूट में डॉ. कृति भारती। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. कृति भारती के बारे में भी जानिए
सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाया था। वह अब तक 47 बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं। 2015 में तीन दिन में भारती ने दो बाल विवाह निरस्त कराए थे। जिसके बाद वह सुर्खियों में आईं थीं। डॉ. कृति अब तक 1600 से जोड़ों का बाल विवाह रुकवा चुके हैं। इस मुहिम के लिए उनके नाम से सात अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्हें कई बड़े सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed