फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   REET Paper Leak Case, Jaipur District Coordinator pradeep Parashar arrested

REET Paper Leak Case: जयपुर जिला कोऑर्डिनेटर पाराशर गिरफ्तार, जारौली की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भाजपा ने की ये मांग

Mon, 31 Jan 2022 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

एसओजी के अधिकारी पाराशर से वन-टू-वन सवाल-जवाब कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बर्खास्त किए गए अध्यक्ष डीपी जारौली को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
REET Paper Leak Case, Jaipur District Coordinator pradeep Parashar arrested
एसओजी की टीम प्रदीप पाराशर से पूछताछ कर रही है। - फोटो : Social Media

विस्तार

रीट पेपर लीक मामले की जांच हर दिन आगे बढ़ रही है, इससे कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसओजी की टीम ने रविवार देर रात रीट परीक्षा के जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा संकुल से पेपर निकालकर राम कृपाल को उपलब्ध कराया था। पाराशर तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग के मित्र भी बताए जाते हैं। उधर, भाजपा इस मामले को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रही है। उनकी मांग है कि सरकार मामले की जांच सीबीआई से कराए। 

विज्ञापन


जारौली को भी किया जा सकता है गिरफ्तार
जयपुर के जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप से एसओजी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। एसओजी के अधिकारी पाराशर से वन-टू-वन सवाल जवाब कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बर्खास्त किए गए अध्यक्ष डीपी जारौली को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। पाराशर और जारौली से आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। साथ ही जारौली को गिरफ्तार करने की भी संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
रीट का पेपर लीक होने से प्रदेश के 16 लाख अभियर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया हैं। इसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कोटा कलेक्ट्रेट के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता सर्किट हाउस से आक्रोश रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो जयपुर में करेंगे विरोध
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में महिलाएं भी मौजूद रहीं। शार्मा ने मांग करते हुए कहा कि रीट भर्ती परीक्षा का एग्जाम पेपर हुआ है उसे निरस्त किया जाए और मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो जयपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस की लाठी से युवाओं की आवाज दबने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed