{"_id":"620d19a3d11c5328f91383b3","slug":"reet-paper-leak-case-if-the-charges-are-proved-i-will-resign-says-state-minister-subhash-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET paper leak case: राज्यमंत्री गर्ग बोले- कुछ शिक्षकों के कारण शर्मसार होना पड़ा, आरोप साबित हुए तो दूंगा इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET paper leak case: राज्यमंत्री गर्ग बोले- कुछ शिक्षकों के कारण शर्मसार होना पड़ा, आरोप साबित हुए तो दूंगा इस्तीफा
Wed, 16 Feb 2022 09:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:04 PM IST
सार
राजस्थान रीट पेपर लीक मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन सरकार, मंत्री और कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं आरोप का जवाब देते हुए मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है। आरोप साबित हुए तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीट पेपर लीक मामले में आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षकों के कारण मुझे शर्मसार होना पड़ रहा है। मुझ पर लगे आरोप होते हैं तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।
दरअसल, आयुर्वेद राज्यमंत्री सुभाष गर्ग बुधवार को एसबीके स्कूल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट रक्ताल्पता नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीट मामले में आरोप सिद्ध होते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में कुछ भी कह देना आसान बात है, लेकिन आरोप सिद्ध करना उतना ही मुश्किल। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सिर्फ इसलिए आया, क्योंकि शिक्षक रहा हूं। एक शिक्षक संवेदनशील होता है, हालांकि कुछ शिक्षकों की वजह से हमें कई बार शर्मसार भी होना पड़ता है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
इससे पहले मंत्री गर्ग के भरतपुर आने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। रीट मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कार्यकर्ता मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस गाड़ियों के सामने लेट गए। मथुरा गेट थाना पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घर के आसपास लगाए थे पोस्टर
रीट पेपर लीक मामले में विपक्ष लगातार मंत्री डॉ. गर्ग पर आरोप लगा रहा है। कुछ दिनों पहले भी भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में मंत्री गर्ग के घर के आस-पास और उनके होर्डिंग्स के नीचे रीट मामले से जुड़े पोस्टर लगाए दिए थे। इन पर रीट पेपर के लिए यहां संपर्क करें, राजीव गांधी स्टडी सर्किल जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। भाजपा युवा मोर्चा ने इस तरह के पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली थी।