फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rat stolen from home in Banswara case registered

अनोखा केस : राजस्थान में घर से दस लाख का चूहा चोरी, पुलिस ढूंढने में जुटी, मालिक बोला-अपने बच्चे की तरह पाला

Tue, 04 Oct 2022 11:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 04 Oct 2022 11:09 AM IST
सार

पाली में करीब एक महीने पहले सवा आठ लाख का गधा चोरी हो गया था। अब बांसवाड़ा में घर से विशेष प्रजाति का चूहा चोरी हो गया। चूहा पालने वाले ने अपने भतीजे पर चोरी का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
rat stolen from home in Banswara case registered
बांसवाड़ा में चूहा चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

अब तक आपने गहने-जेवरात, रुपये, गाय-भैंस बकरी आदि की चोरी के बारे में सुनते आए होंगे लेकिन राजस्थान में चोरों ने एक चूहा चोरी कर लिया। एक पशुपालक ने अपने पालतू चूहा चोरी हो जाने की थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजस्थान में संभवत यह चूहा चोरी का पहला केस है।

विज्ञापन

चूहा चोरी होने से परिवार परेशान
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांसवाड़ा के पाडजा वडखिया गांव के रहने वाले पशुपालक मंगू (62) पुत्र जीवला ने थाने में चूहा चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। मंगू ने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब दो बजे उनका चूहा चोरी हो गया। वे उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। उनके पोता-पोती चूहे के साथ खेलते थे। चूहा के चोरी होने से सभी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में घायल मिला था चूहा
मंगू ने आगे बताया कि वह भेड़-बकरी पालते हैं। एक साल पहले वो जंगल में जानवरों को घुमाने लेकर गए थे। इस दौरान उन्हें एक घायल चूहा मिला। वे उसे उठाकर घर लेकर आ गए और घाव पर मरहम लगाया। तबसे झाऊ प्रजाति का चूहा उनके साथ रह रहा था। झाऊ प्रजाति के इस चूहे के शरीर पर कांटे होते हैं। काले रंग के चूहे का वजन 700 ग्राम था। 

विज्ञापन

भतीजे पर शक
मंगू सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका भतीजा सुरेश पुत्र मोगा खिहूरी अपने दोस्त मोहित पुत्र देवदास खिहूरी और अरविंद पुत्र बदिया खिहूरी के साथ घर आया था। उसने ही चूहे के बारे में पूछताछ की और साथ ही वजन भी कराया था। तब तो उन्हें शक नहीं हुआ लेकिन कुछ दिन बाद ही चूहा चोरी हो गया।

पुलिस ढूंढने में जुटी
सज्जनगढ़ पुलिस ने बताया कि एक पशुपालक ने चूहा चोरी का मामला दर्ज कराया है। उसने अपने भतीजे और उसके दोस्तों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी चूहा चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चूहे की कीमत करीब 10 लाख रुपए तक होती है। पुलिस ने लालच में चूहे को बेचना का शक जताया।

विशेष प्रजाति का है यह चूहा
झाऊ छछूंदर की प्रजाति का एक प्राणी है। यह मरुस्थलीय इलाकों में पाया जाता है। झाऊ के कान आकार में बड़े होते हैं और शरीर पर कांटों की चादर होती है। इससे यह पक्षियों से अपना बचाव करता है। ये खतरा होने पर अपने मुंह को पिछले पैरो में दबाकर शरीर को गेंद जैसी संरचना में ढाल लेते हैं।

पाली में सवा आठ लाख का हुआ था गधा चोरी
बता दें कि पाली से एक महीने पहले गधा चोरी का एक मामला सामने आया था। एक पशुपालक ने सवा आठ लाख रुपए के गधा चोरी होने का केस दर्ज करवाया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed