{"_id":"372be27f7ab565875df7af94d94a479c","slug":"ras-paper-out-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के दफ्तर से ही आउट हुआ था पेपर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के दफ्तर से ही आउट हुआ था पेपर?
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
आरएएस प्री 2013 का पेपर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) अध्यक्ष के दफ्तर से ही आउट होने की आशंका तेज होती जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एसओजी की जांच में अब तक आए तथ्यों के अनुसार अब शक के दायरे में आरपीएससी अध्यक्ष हबीब खान गौरान का दफ्तर आ गया है।
सूत्रों ने यह भी कहा कि प्रिंटिंग प्रेस की सूचना भी गौरान या उनके दफ्तर के दो-तीन कर्मचारियों के जरिए ही लीक होने की आशंका है।
एसओजी का तर्क है कि प्रिंटिंग प्रेस की जानकारी केवल अध्यक्ष को ही रहती है। ऐसे में अध्यक्ष से यदि प्रिंटिंग प्रेस की सूचना लीक नहीं हुई, तो उन दो-तीन कर्मचारियों द्वारा लीक की जा सकती है, जो उनकी फाइलों तक पहुंच सकते हैं।
गोपनीय शाखा के कर्मचारी पर भी शक बढ़ता जा रहा है। एसओजी का मानना है कि आयोग के जरिए ही पेपर आउट करनेवाले गिरोह तक ये जानकारी पहुंची कि आरएएस प्री 2013 परीक्षा के पेपर किस प्रिंटिंग प्रेस में छापे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसओजी ने आयोग से प्रिंटिंग फर्म के विषय में जानकारी तलब की हैं। आरपीएससी की प्रक्रिया के तहत प्रिंटिंग प्रेस को भी नहीं पता होता कि छपनेवाला प्रश्न पत्र किस राज्य की किस प्रतियोगी परीक्षा में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र पर न तो आयोग का नाम होता है न ही परीक्षा का। आरपीएससी सूत्रों के अनुसार प्रिंटिंग प्रेस का नाम अत्यन्त गोपनीय रखा जाता है। यह प्रक्रिया अध्यक्ष की निगरानी में शुरू होकर वहीं खत्म हो जाती है।