यूपी से जुड़े आरएएस प्री पेपर आउट मामले के तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस प्री परीक्षा 2013 के पेपर आउट मामले के तार यूपी से जुड़ गए हैं। बिहार के भोजपुर जिले से पकड़े गए आर.के. सिंह ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को पूछताछ में बताया है कि वह वह यूपी की गैंग के लिए काम करता है और उसने यूपी के दीनदयाल से ये पेपर खरीदा था। पूछताछ में पता चला कि उसने दीनदयाल से 15 लाख में यह पेपर खरीदा था और 18 लाख में राजस्थान के अमृतलाल मीणा को बेचा था।
एसओजी की टीम सिंह को लेकर मंगलवार देर रात राजस्थान पहुंची और बुधवार को उसे सैशन कोर्ट में पेश किया। एसओजी ने अदालत से पूछताछ के लिए पुलिस रिमाण्ड मांगी। अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमाण्ड स्वीकार की।
अभी मास्टर माइंड है पकड़ से दूर
एसओजी आर.के. सिंह को मास्टर माइंड मान रही थी, लेकिन सिंह से पूछताछ के बाद पता चला कि इस मामले का मास्टर माइंड अभी पकड़ से दूर है।
सूत्रों ने बताया कि एसओजी अब दीनदयाल के बारे में पड़ताल करने में जुटी हुई है और सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उसकी तलाश के लिए एसओजी की टीम अब यूपी जाएगी।
अब दीनदयाल की इस बात का खुलासा कर सकेगा कि आरएएस पेपर आउट में आयोग के किसी अधिकारी या कर्मचारी का हाथ था या प्रिंटिंग प्रेस से पेपर आउट हुआ था?
यह भी जानकारी मिली पूछताछ में
एसओजी सिंह से पूछताछ में जुटी हुई है और इस मामले की परतें खोलने के प्रयास कर रही है। सिंह ने एसओजी को बताया कि पेपर बेचने के लिए सिंह ने अमृतलाल को दिल्ली में उसके फ्लैट पर ही बुलाया था। एसओजी अब तक आर.के. सिंह, अमृतलाल सहित 9 जनों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सिंह ने बताया कि उसने 2011 में राजस्थान में हुई आयुर्वेद चिकित्सा परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने राज्य के कुछ अभ्यर्थियों इस परीक्षा का पर्चा उपलब्ध कराने का झांसा देकर 2-2 लाख रुपए लिए थे।
अन्य राज्यों को भी राहत