{"_id":"65ab74c2744e7a02f4027ae7","slug":"ras-main-exam-postponed-rpsc-awaits-letter-from-government-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RAS Exam: आज-कल में स्थगित हो सकता है आरएएस मेंस एग्जाम, RPSC को सरकार के पत्र का इंतजार, जानें क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RAS Exam: आज-कल में स्थगित हो सकता है आरएएस मेंस एग्जाम, RPSC को सरकार के पत्र का इंतजार, जानें क्या होगा
Sat, 20 Jan 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:05 PM IST
सार
RAS Main Exam: सरकार की ओर से आग्रह पत्र आने के बाद ही आयोग परीक्षा तिथि स्थगित करने का एलान करेगा। पत्र को फुल कमीशन में रखने के बाद नई तारीख पर फैसला जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला राजस्थान ने आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की खबर प्रमुखता से उठाई थी। राजस्थान सरकार ने अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए परीक्षा की तारीख स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आरपीएससी को कार्मिक विभाग की ओर से आग्रह पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएससी को सरकार के आग्रह पत्र का इंतजार है। ऐसे में 26 और 27 जनवरी को होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख आज या कल में आगे बढ़ाई जा सकती है। आयोग को कार्मिक विभाग की ओर से आग्रह पत्र मिलने के बाद इसका एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
आग्रह पत्र फुल कमीशन में रखा जाएगा
आग्रह पत्र आने के बाद ही आयोग परीक्षा तिथि को स्थगित करके नई तारीख का एलान करेगा। अगले सप्ताह में ही नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। सरकार की ओर से मिले आग्रह पत्र को फुल कमीशन में रखने के बाद नई तारीख पर फैसला जाएगा।
9 दिन से भूख हड़ताल जारी
गौरतलब है कि आरएएस मुख्य परीक्षा आगामी 26 और 27 जनवरी को नहीं होगी। इसका फैसला गुरुवार को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिया था। पिछले 9 दिन से अभ्यर्थी जयपुर में परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अभ्यर्थियों से मिलकर
सरकार से परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया था।