Rajasthan: टोंक में मिला दो मुंह और चार आंख वाला दुर्लभ सांप, देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी
स्नेक एक्सपर्ट के अनुसार ये एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक में दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है। दो मुंह और चार आंख वाले सांप को देखकर हरकोई हैरान है। सीआईएसएफ कैंपस में स्थित नेकचाल बालाजी मंदिर में ये सांप मिला। जिसके बाद स्नेक एक्सपर्ट लोकेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे है और रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया।
लोकेश चौधरी ने बताया कि शहर निवासी एक युवक लक्ष्य ने उन्हें दो मुंह वाले सांप होने की सूचना दी। इस पर वे अपने साथी वेदप्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे। स्नेक एक्सपर्ट के अनुसार सांप कॉमन सैंड बोआ प्रजाति का है। जिसकी लंबाई करीब सात इंच है। जिसे उपकरणों की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया।