{"_id":"4ffa8ba2-b0ac-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"raped-with-school-girl-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में ड्राइवर ने किया छात्रा से बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में ड्राइवर ने किया छात्रा से बलात्कार
बीकानेर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस के चालक द्वारा स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बस चालक घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
खाजूवाला पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रा की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार स्कूल बस चालक राजेश विश्नोई ने 26 अप्रैल को बस में उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि स्कूल में अवकाश होने के कारण बस में पीडिता के अलावा और कोई विद्यार्थी नहीं था। पीडिता किसी कार्य से स्कूल जा रही थी। दसवीं कक्षा की पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि होश आने पर आरोपी बस चालक राजेश विश्नोई ने पिस्तौल से डराते हुए घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बस चालक को पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने सोमवार को पीडि़ता का मेडिकल जांच करवाया है।