फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rape with two girls in Jaipur Friends raped them by forcibly drinking alcohol

Rajasthan: जयपुर में दो लड़कियों से दुष्कर्म, जबरन शराब पिलाकर दोस्तों ने की ज्यादती

Sun, 22 May 2022 04:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 04:15 PM IST
सार

जयपुर में फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। वहीं एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
rape with two girls in Jaipur Friends raped them by forcibly drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में दो लड़कियों से दुष्कर्म के मामला सामने आया है। लड़कियों से उनके दोस्त ने शराब के नशे में ज्यादती की। दोनों पीड़िताओं ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 28 साल की युवती ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2016 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती उदित चौधरी से हुई थी। दोनों की मोबाइल कॉल पर बात होने लगी। उसने पति से तलाक का केस चलने के बारे में भी उदित को बताया। जिसके बाद आरोपी ने तलाक के बाद उससे शादी की बात कही।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2017 में उदित उसे मानसरोवर स्थित एक होटल में ले गया। होटल के रूम में उसने शराब पी और कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जबरदस्ती उसे भी शराब पिलाई। जिसके बाद नशे की हालत में उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा दुष्कर्म का मामला करधनी थाने में दर्ज करवाया गया है। 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने  बताया कि उसकी बेटी को आरोपी बिजु सैनी ने मिलने के लिए कालवाड़ रोड पर बुलाया था। मिलने जाने पर वह उसे अपने साथ सिंधीकैम्प स्थित एक होटल में ले गया। होटल के रूम में जबरन लड़की को शराब पिलाई। नशे की हालत में दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed