{"_id":"d6247032-5655-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-minor-age-girl-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के झांसे में फंसाकर नाबालिग से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के झांसे में फंसाकर नाबालिग से रेप
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 04 Jan 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को शादी करने के बहाने ले जाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बजाज नगर थाना इलाके की इस घटना में आरोपी नाबालिग का पड़ोसी है और अभी फरार है।
विज्ञापन
16 वर्षीय नाबालिग का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राकेश कुमार बैरवा शादी करने का झांसा देकर उसे 25 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में ले गया। वहां उसने तीन दिन तक बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुराचार किया और भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य घटना में कोटपूतली थाना इलाके में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। विवाहित ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति से अलग रहने के दौरान उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई। इन्हीं युवकों ने कोटपूतली स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन