रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसकी मौत हो गई, वो पिछले 13 दिनों से अस्पताल में थी, मौत से लड़ रही थी ऐसा इसलिए नहीं कहा जा सकता क्योंकि उसने मौत पाने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया था।
17 साल की वो मासूम भी जीना चाहती थी, पढ़ना चाहती थी और जीवन में आगे बढ़ना चाहती थी लेकिन ऐसा हो ना सका। दरिंदों ने उसकी इज्जत को तार तार कर दिया और इस बात से दुखी लड़की ने खुद को आग लगा ली।
दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर के महेश नगर की रहने वाली इस लड़की के साथ तीन जून को बलात्कार किया गया था। एसएमएस हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हालांकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लड़की के माता पिता के आंसू थम नहीं रहे।
उनको इंसाफ का इंतजार है और वो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 26 साल का मनीष भी उसी बिल्डिंग में रहता था जिसने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया।
मरने से पहले दिया था बयान
एसएमएस अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि वो 45 प्रतिशत जली थी लेकिन उसकी हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। एंटी बायोटिक्स भी उस पर असर नहीं कर रहे थे।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पुलिस के मुताबिक मरने से पहले लड़की ने बयान दे दिए थे और आरोपी मनीष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।